छत्तीसगढ़ राज्य में शक्कर कारखाना | Sugar Factories in CG

छत्तीसगढ़ के उद्योग से संबंधित प्रश्न जैसे छत्तीसगढ़ में कितने शक्कर कारखाने हैं?छत्तीसगढ़ राज्य का प्रथम शक्कर कारखाना कौन सा है? आदि प्रश्न CGVYAPAM, CGPSC, CGPOLICE जैसे परीक्षाओं में पूछे जाते है। छत्तीसगढ़ राज्य के शक्कर कारखानों की सूची नीचे दिया गया है।

Sugar Factory in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में शक्कर कारखानों की संख्या 4 है तथा चंदनु में निर्माणाधीन कारखाने के स्थापना के बाद छत्तीसगढ़ में शक्कर कारखानों की संख्या 5 हो जाएगी जिसका विवरण नीचे दिया गया है।

List of Sugar Factories in Chhattisgarh -

छत्तीसगढ़ के शक्कर कारखानों (Sugar Factories) की सूची इस प्रकार से है -

1. भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित

स्थापना - मार्च 2003
स्थान - राम्हेपुर (कवर्धा)
विशेष -
• यह राज्य का प्रथम शक्कर कारखाना है।
• शक्कर के सह उत्पाद में से 6 मेगावाट बिजली उत्पादन किया जा रहा है।
• भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में पीपीपी (PPP) मॉडल पर 80 KLPD (किलोलीटर प्रति दिन) क्षमता के इथेनॉल प्लांट स्थापित है। यह देश का पहला इथेनॉल प्लांट है।

2. मां महामाया सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित अम्बिकापुर

स्थापना - 2007
स्थान - केरता (सूरजपुर)
विशेष -
• उत्पादन 2010 से
• मां महामाया शक्कर कारखाना में 6 मेगावाट को-जनरेशन पॉवर प्लांट स्थापित है।
• सह-उत्पाद मोलासीस से इथेनॉल बनाने के लिए 20 KLPD इथेनॉल प्लांट के लिए मॉडल VSI पुणे से डीपीआर तैयार करा लिया गया है।

3. दंतेश्वरी मैय्या सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित

स्थापना - 2009
स्थान - करकाभाठा (बालोद)
विशेष -
उत्पादन 2009-10 से
3 मेगावॉट बिजली उत्पादन (सह उत्पाद से)

4. सरदार वल्लभभाई पटेल  सहकारी शक्कर कारखाना

स्थापना - 2016
स्थान - बिसेसरा, पंडरिया (कवर्धा)
विशेष - अपशिष्ट से 14 मेगावाट विद्युत उत्पादन (सह उत्पाद से)

5. शक्कर कारखाना चंदनु

प्रस्तावित वर्ष - 2019 से निर्माणाधीन
स्थान - चंदनु (बेमेतरा)
विशेष - यह कारखाना चंदनु के फूड पार्क में खुलेगा।

Post a Comment

0 Comments