जलप्रपात | Waterfall - जलप्रपात एक ऐसा क्षेत्र है जहां एक धारा या
नदी के रास्ते में पानी एक ऊर्ध्वाधर बूंद या खड़ी बूंदों की एक श्रृंखला पर बहता
है। पहाड़ों की चट्टानों से गिरने वाली नदी या नालों
को जलप्रपात कहा जाता है। यदि गिरने वाले पानी की धारा पतली
होती है तो उसे जलप्रपात कहा जाता है और गिरने वाला पानी एक बहुत बड़ी धारा के
रूप में काफी ऊँचाई से गिरता है तो महाजलप्रपात कहते हैं।
छत्तीसगढ़ के जलप्रपात - छत्तीसगढ़ के उत्तर एवं दक्षिण में पर्वत एवं
पठार होने के कारण जलप्रपातों का निर्माण मध्य छत्तीसगढ़ के अपेक्षाकृत अधिक हुआ
है। छत्तीसगढ़ के प्रमुख जलप्रपातों का विवरण इस प्रकार से है -
मनेन्द्रगढ़ - चिरमिरी - भरतपुर
1. अमृतधारा जलप्रपात -
स्थान - बरबसपुर (मनेंद्रगढ़ तहसील)
नदी - हसदेव नदी
विशेष - इसके निकट तपसी बाबा का आश्रम है।
2. गावरघाट जलप्रपात -
नदी - हसदेव नदी
3. अकुरीनाला जलप्रपात -
विशेष - इस अकुरीनाला जलप्रपात को कोरिया का एयरकंडीशनर कहा जाता है।
4. रामदाह जलप्रपात -
स्थान - भंवरखोह गांव के समीप
नदी - बनास नदी
5. ननकी घाट जलप्रपात
6. च्युल जलप्रपात
कोरिया
1. आनंदपुर जलप्रपात
2. बिहारपुर जलप्रपात
3. नीलकंठ जलप्रपात
4. कर्मघोघा जलप्रपात
सरगुजा
1. सरभंजा जलप्रपात -
स्थान - मैनपाट क्षेत्र में
नदी - मांड नदी
2. टाइगर प्वाइंट जलप्रपात -
स्थान - मैनपाट
नदी - महादेवमुड़ा नदी
विशेष - इसके निकट तपसी बाबा का आश्रम है।
3. फिश जलप्रपात -
स्थान - मैनपाट
नदी - मछली नदी पर
4. अन्य जलप्रपात -
• सेदम प्रपात
• देवप्रवाह
• रजपूर
• दराभा
• देवचार
• महनई
जशपुर
1. रानीदाह जलप्रपात -
विशेष - एक किवदंती के अनुसार यहां एक रानी ने आत्महत्या की थी इसलिए इस जलप्रपात
का नाम रानीदाह पड़ा।
2. गुल्लू जलप्रपात -
स्थान - गुल्लू गांव के समीप
नदी - ईब नदी
3. बेने जलप्रपात -
नदी - ईब नदी पर
4. छुरी जलप्रपात -
नदी - ईब नदी पर
5. मकरभंजा जलप्रपात -
स्थान - महनई गांव के समीप स्थित है।
ऊंचाई - 400 फिट
विशेष - इसके निकट तपसी बाबा का आश्रम है।
6. अन्य जलप्रपात -
• राजपुरी जलप्रपात
• दमेरा जलप्रपात
• खुड़ियारानी जलप्रपात
• दानपुरी जलप्रपात
• भृंगराज जलप्रपात
बलरामपुर
1. कोठली जलप्रपात -
स्थान - डीपाडीह के निकट
नदी - कन्हार नदी पर
2. पवई जलप्रपात -
नदी - चिनार नदी पर
3. वैनगंगा जलप्रपात -
नदी - वैनगंगा नदी पर
विशेष - गंगा दशहरा के अवसर पर आदिवासी शंकर भगवान का पूजा कर रात्रि
जागरण करते हैं।
4. भेड़िया पत्थर जलप्रपात -
विशेष - इस जलप्रपात के समीप भेड़िया छुपे रहते हैं थे इसी आधार पर इसका
नामकरण हुआ।
सूरजपुर
1. रक्सगंडा जलप्रपात -
नदी - रिहंद नदी पर
विशेष - अन्य जलप्रपात तुर्रा जलप्रपात है।
2. कुंदरूघाघ जलप्रपात -
नदी - पिंगला नदी
कोरबा
1. केंदई जलप्रपात -
स्थान - कटघोरा तहसील क्षेत्र में
नदी - केंदई नदी पर
विशेष - इसके निकट तपसी बाबा का आश्रम है।
2. देवपहरी जलप्रपात -
नदी - चोरनई नदी पर
सक्ती
1. दमाऊदहरा जलप्रपात -
स्थान - गुंजी तीर्थ के समीप स्थित है।
रायगढ़
1. रामझरना जलप्रपात
विशेष - रामायण कालिन स्थल।
सारंगढ़ - बिलाईगढ़
1. माडुसिल्ली जलप्रपात
स्थान - गोमर्डा अभ्यारण्य क्षेत्र में स्थित है।
बिलासपुर
1. नागखोल जलप्रपात
2. चांदनी जलप्रपात
3. औंरापानी जलप्रपात
4. हंडीकुण्डी जलप्रपात
गौरेला - पेंण्ड्रा - मरवाही
1. झोझा जलप्रपात
मुंगेली
1. डोलगी जलप्रपात
2. परसतारा जलप्रपात
गरियाबंद
1. गोदना जलप्रपात -
नदी - उदंती नदी पर
2. अन्य जलप्रपात -
• घटारानी
• जतमई
• देवदहरा
• बोतलधारा
• चिंगरापगार
• गजपल्ला
• नागधारा
• मातरकोट
• आमाखोल
• बूढ़ाराजा
• कारीपगार
• शेषपगार
बलौदाबाजार
1. आमाझरिया जलप्रपात
2. कुटननाला जलप्रपात
3. पिथौरा जलप्रपात
4. सिद्धखोल जलप्रपात
5. देवधारा जलप्रपात
महासमुंद
1. सातदेवधारा जलप्रपात -
नदी - बलमदेही नदी पर स्थित है।
2. अन्य जलप्रपात -
• घोड़ाघार (शिशुपाल पर्वत)
• घसकुण्ड
• केशवा
धमतरी
1. पवईरानी जलप्रपात
1. नरहरा जलप्रपात
कवर्धा
1. रानीदहरा जलप्रपात -
स्थान - रानीदाधर गांव के समीप (बोड़ला तहसील)
खैरागढ़ - छुईखदान - गंडई
1. ठंडापानी जलप्रपात
राजनांदगांव
1. कुंआधास जलप्रपात
2. हजरा जलप्रपात
बालोद
1. सियादेवी जलप्रपात
कांकेर
1. मलाजकुण्डम जलप्रपात -
नदी - दूध नदी पर
2. चर्रे-मर्रे जलप्रपात -
स्थान - पिंजारिन घाटी, कांकेर
नदी - कुतरी नदी
विशेष - इसके निकट पिंजारीन घाटी में जगह-जगह पर बने खड्डे को कड़ाही-खोदरा कहते
हैं।
3. पिंजाडिन जलप्रपात -
नदी - पिंजाडिन नदी पर
कोण्डागांव
1. मुत्तेखड़का जलप्रपात -
स्थान - बरबसपुर कूए मारी डोंगरी क्षेत्र
विशेष - इस जलप्रपात को नीचे से ऊपर देखने पर ऐसा प्रतीत होता है कि मानो कोई औरत चट्टान पर खड़ी हो। (मुत्ते - औरत, खड़का - प्रवाह)
2. अन्य जलप्रपात -
• मिरदे
• उपरवेदी
• उमरादाह
• अमाबेड़ा
• कटुलकसा
• चेरबेड़ा
• बिजकुंडम
• हखीकुंडम
• कोडकाल
बस्तर
1. चित्रकोट जलप्रपात -
स्थान - जगदलपुर से 40 किमी इंद्रावती नदी पर
नदी - इंद्रावती नदी पर स्थित है।
विशेष -
• चित्रकोट जलप्रपात भारत का सबसे चौड़ा जलप्रपात है। जिसकी चौड़ाई लगभग 300
फीट है।
• चित्रकोट जलप्रपात छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा जलप्रपात है।
• चित्रकोट जलप्रपात को भारत का नियाग्रा कहा जाता है।
• मौसम के बदलाव के अनुसार इस जलप्रपात के पानी गर्म बदलता है।
2. तीरथगढ़ जलप्रपात -
स्थान - कुटुमसर गुफा के निकट स्थित है।
नदी - मुनगाबहार नदी
विशेष - तीरथगढ़ जलप्रपात छत्तीसगढ़ का सबसे ऊंचा जलप्रपात है। जिसकी
ऊंचाई लगभग 300 फीट है। यह जलप्रपात कई खंडों में प्रवाहित होता
है।
3. कांगेरधारा जलप्रपात -
नदी - हसदेव कांगेर नदी पर स्थित है।
4. तामड़ा घूमर (मयूरा) जलप्रपात -
स्थान - यह जलप्रपात बस्तर की विनता घाटी में निर्मित है।
विशेष - विनता घाटी को 'बस्तर की कश्मीर' के नाम से जाना जाता है।
• यह दंडकारण्य क्षेत्र का सबसे सुंदर घाटी है।
• इसे मीनी नियाग्रा के नाम से भी जाना जाता है।
• यह तामड़ाबहार नाला में स्थित है।
5. मंडवा घूमर जलप्रपात -
स्थान - मौलीभाठा गांव के समीप
6. कुडंगखोदरा जलप्रपात -
स्थान - कांगेर क्षेत्र में स्थित जलप्रपात
7. झूलनदरहा जलप्रपात -
स्थान - कांगेर क्षेत्र में स्थित जलप्रपात
8. शिवगंगा जलप्रपात -
स्थान - कांगेर क्षेत्र में स्थित जलप्रपात
9. अन्य जलप्रपात -
• चित्रधारा जलप्रपात
• महादेवघूमर जलप्रपात
• करंजी जलप्रपात
• जूनापानी जलप्रपात
नारायणपुर
1. खुसरेल झरना -
स्थान - गुड़ाबेटा के समीप
नदी - खुसरेल नदी पर
2. नोगोबाबा जलप्रपात -
स्थान - झारा घाटी में स्थित है।
3. मिलकुलवाड़ा-हांदावाड़ा जलप्रपात -
स्थान - गोदरा नाला पर स्थित है।
विशेष - यह गोदरा नाला पर स्थित है जो हांदावाड़ा के समीप मिलकुलवाड़ा में बनती है इस कारण इस जलप्रपात को मिलकुलवाड़ा-हांडावाड़ा कहते हैं। आदिवासी लोग इसे गोदर घूमर या गोयदेर घूमर करते हैं।
बीजापुर
1. सातधारा जलप्रपात -
स्थान - ग्राम - हितालकुडूम, बेंगलूर (बीजापुर)
नदी - इंद्रावती नदी में
विशेष - इसके सातधारा को भेड़ाघाट से भी सुंदर माना जाता है। इसमें सातधारा क्रमशः
- शिवधारा, शिव चित्रधारा, कृष्णधारा, पाण्डवधारा, बाणधारा, बोधधारा तथा
कपिलधारा है।
2. बोगतुंग जलप्रपात -
स्थान - कोड़सपल्ली, भोपालपट्टनम के समीप
नदी - बोगतुंग नदी पर
विशेष - इसके निकट तपसी बाबा का आश्रम है।
3. लंकापल्ली जलप्रपात -
स्थान - बरबसपुर (मनेंद्रगढ़ तहसील)
नदी - चिंतावांगु नदी पर
विशेष - इसे सातकुंडी/सातकुंडो का जलप्रपात कहते है।
दंतेवाड़ा
1. सूरतगढ़ जलप्रपात -
नदी - शंखिनी-डंकिनी नदी के संगम पर निर्मित है।
2. मेंदनीघूमर जलप्रपात -
विशेष - इसे हाथी-दरहा प्रपात भी कहा जाता है।
3. फुलपाड़ जलप्रपात -
स्थान - अरनपुर घाटी में स्थित है
सुकमा
1. गुप्तेश्वर जलप्रपात -
नदी - शबरी नदी पर निर्मित
2. रानीदरहा जलप्रपात -
नदी - शबरी नदी पर
3. मल्गेर इंदुल जलप्रपात -
नदी - मल्गेर नदी पर निर्मित
4. अन्य जलप्रपात -
• दूरमा जलप्रपात
• भीमसेन जलप्रपात
0 Comments