बेमेतरा जिला छत्तीसगढ़ राज्य का एक नवीन गठित जिला है जिसका गठन 1 जनवरी 2012 को
दुर्ग जिले के विभाजन के पश्चात हुआ है। यह दुर्ग जिले के उत्तरी किनारे पर स्थित
है। बेमेतरा जिले का कुल क्षेत्रफल 2854.81 वर्ग किलोमीटर और जिले की कुल
जनसंख्या लगभग 7,95,759 है। बेमेतरा जिला छत्तीसगढ़ राज्य की 6 जिलों यानी दुर्ग,
रायपुर, बलौदाबाजार, मुंगेली, कवर्धा एवं खैरागढ़ - छुईखदान - गंडई से घिरी हुई है।
बेमेतरा जिले का सामान्य परिचय
01 जनवरी 2012
|
|
जिला मुख्यालय
|
बेमेतरा
|
मातृ जिला
|
|
सीमावर्ती जिले (6)
|
|
तहसील (5)
|
1. बेमेतरा, 2. बेरला, 3. साजा, 4. थानखम्हरिया, 5. नवागढ़, 6. नांदघाट, 7. भिंभौरी, 8. देवकर |
विकासखण्ड (4)
|
1. बेमेतरा, 2. साजा , 3. बेरला, 4. नवागढ़
|
नगर पालिका परिषद (1)
|
1. बेमेतरा
|
विधानसभा क्षेत्र (3)
|
1. बेमेतरा, 2. नवागढ़ (SC), 3. साजा-बेरला
|
राष्ट्रीय राजमार्ग
|
NH 30
|
पिनकोड
|
491335
|
आधिकारिक वेबसाइट
|
• उद्योग -
1. छत्तीसगढ़ का पांचवां शक्कर कारखाना चंदनू में प्रस्तावित।
• खनिज -
1. चूना पत्थर
2. डोलोमाइट
3. क्वार्टज़ाइट
• शिक्षा -
1. कृषि महाविद्यालय बेमेतरा
• प्रमुख नदियां -
1. शिवनाथ नदी
बेमेतरा जिले का इतिहास
दुर्ग जिले के गजेटियर के अनुसार बेमेतरा सहित पूरा दुर्ग जिला पहले सम्राट अशोक
के साम्राज्य मे शामिल था। सन् 1742 ई. में यह क्षेत्र मराठों के तथा सन् 1853 से
भोसले राजा के अधीन रहा। कहा जाता है प्राचीन समय में यहॉ व्योमतारा नाम की रानी
का राज्य था, जिसके नाम पर इस नगर का नाम बेमेतरा पड़ा। बाद में यहॉ जमींदारी
प्रथा लागू हुई। यहॉ के अंतिम जमींदार जरब सिंह वर्मा रहे। सन् 1857 से सन् 1906
तक पूरा दुर्ग तहसील रायपूर जिले में शामिल था। बेमेतरा सिमगा तहसील के अंतर्गत
था एवं नवागढ़ क्षेत्र बिलासपुर जिले में था। सन् 1906 ई. में जब दुर्ग जिला बना
तो जिले के तीन तहसीलों में बेमेतरा प्रमुख तहसील था। प्रारंभिक समय से बेमेतरा
तहसील में नवागढ़, बेरला और साजा विकासखंड शामिल थे जो 1 जनवरी 2012 से नवगठित
बेमेतरा जिले के भी साथ हैं।
बेमेतरा जिले में पर्यटन स्थल
■ नवागढ़ - प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर, शारदा मां, प्राचीन बावली है।
■ बुचीपुर - बुचीपुर में महामाया मंदिर स्थित है।
■ संडी - सिद्धि माता मंदिर स्थित है।
■ धनढनी - जूनी सरोवर, दुर्गा मंदिर, शिव मंदिर, कृष्ण मंदिर।
■ देवरबीजा - सीता देवी मंदिर एवं सती स्तम्भ
■ देवकर - घुघुसराजा मंदिर
■ केन्द्र संरक्षित स्मारक - 1. सती स्तंभ, देवरबीजा, 2. सीतादेवी मंदिर, देवरबीजा।
केन्द्र संरक्षित स्मारक
1. सती स्तंभ, देवरबीजा (बेमेतरा)
2. सीतादेवी मंदिर, देवरबीजा (बेमेतरा)
0 Comments