छत्तीसगढ़ के संभाग एवं जिले | संभाग एवं जिला गठन | Divisions and Districts of Chhattisgarh

प्रशासनिक सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ को 5 प्रशासनिक संभागों में विभाजित किया गया है। छत्तीसगढ़ के पांच संभाग इस प्रकार से है - 1. सरगुजा, 2. बिलासपुर, 3. रायपुर, 4. दुर्ग, 5. बस्तर इस सब के अधीन बहुत से जिलें है जिनको मिलाकर छत्तीसगढ़ में वर्तमान में कुल 33 जिले हैं।

Division and District of Chhattisgarh

संभाग
अधीन जिला
जिलें
तहसीलें
1. सरगुजा
06
47
2. बिलासपुर
08
62
3. रायपुर
05
37
4. दुर्ग
07
44
5. बस्तर
07
37
कुल

33
227


• क्षेत्रफल की दृष्टि से छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा संभाग -
उत्तर - बस्तर

• क्षेत्रफल की दृष्टि से छत्तीसगढ़ का सबसे छोटा संभाग -
उत्तर - दुर्ग

• जनसंख्या की दृष्टि से छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा संभाग -
उत्तर - बिलासपुर

• जनसंख्या की दृष्टि से छत्तीसगढ़ का सबसे छोटा संभाग -
उत्तर - बस्तर

छत्तीसगढ़ के जिलों का संभागवार विवरण

1. सरगुजा संभाग

जिले
नगर निगम
नगर पालिका
01
00
01
02
00
01
00
01
00
01
00
01
कुल
02
06


2. बिलासपुर संभाग

जिले
नगर निगम
नगर पालिका
01
02
00
00
00
02
01
03
00
03
01
01
00
01
00
01
कुल
03 13


3. रायपुर संभाग

जिले
नगर निगम
नगर पालिका
02
05
01
00
00
03
00
02
00
01
कुल
03
11


4. दुर्ग संभाग



5. बस्तर संभाग

जिले
नगर निगम
नगर पालिका
01
00
00
01
00
03
00
01
00
01
00
01
00
01
कुल
01
08

छत्तीसगढ़ के संभाग एवं जिलों का निर्माण

1. मध्य प्रांत का गठन - वर्ष 1861

(छत्तीसगढ़ का भू-भाग इसका हिस्सा था)
रायपुर एवं बिलासपुर जिले की स्थापना

2. छत्तीसगढ़ संभाग का गठन - 1862

छत्तीसगढ़ भू-भाग में बिलासपुर, रायपुर एवं संबलपुर को मिलाकर छत्तीसगढ़ को संभाग बनाया गया था।

3. वर्ष 1905 में मध्य प्रांत एवं बंगाल प्रांत का पुर्नगठन किया गया

संबलपुर ओड़िसा राज्य में शामिल कर लिया गया।

4. दुर्ग जिले का गठन - 1906

मातृ जिला - बिलासपुर एवं रायपुर

5. स्वतंत्रता - 1947

छत्तीसगढ़ के 14 रियायतों का विलय भारत संघ में कर दिया गया।

6. वर्ष 1948 में तीन नए जिलों का गठन

सरगुजा, रायगढ़ एवं बस्तर सहित तीन नये जिला का गठन।

7. वर्ष 1956 में मध्यप्रदेश राज्य की स्थापना

1 नवम्बर 1956 छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश का एक हिस्सा बना।

छत्तीसगढ़ में जिलों की संख्या - 6 (सरगुजा, रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, बस्तर)

8. बिलासपुर संभाग का गठन - 1956

बिलासपुर संभाग के जिले - बिलासपुर, सरगुजा एवं रायगढ़

रायपुर संभाग के जिले - रायपुर, दुर्ग एवं  बस्तर

9. वर्ष 1973 में राजनांदगांव जिले की स्थापना - 26 जनवरी 1973

मातृ जिला - दुर्ग

रायपुर संभाग के जिले - 4 (रायपुर, दुर्ग, बस्तर, राजनांदगांव)

10. वर्ष 1981 में बस्तर संभाग की स्थापना 

छत्तीसगढ़ में संभागों की संख्या - 3 (बिलासपुर, रायपुर, बस्तर)

जिलों की संख्या - 7 (सरगुजा, रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव एवं रायपुर)

11. वर्ष 1998 में 9 जिलों का गठन

• सरगुजा से कोरिया

• बिलासपुर से कोरबा एवं जांजगीर-चांपा

• रायगढ़ से जशपुर

• रायपुर से धमतरी एवं महासमुंद

• बस्तर से कांकेर एवं दंतेवाड़ा

• राजनांदगांव एवं बिलासपुर से कवर्धा

12. वर्ष 2000 छत्तीसगढ़ राज्य का गठन - 01 नवम्बर 2000

जिलों की संख्या - 16

संभागों की संख्या - 3 (रायपुर, बिलासपुर, बस्तर)

राज्य निर्माण के कुछ समय बाद संभागीय प्रशासनिक ईकाई भंग कर दी गई थी।

13. अप्रैल 2007 में दो नये जिलों का निर्माण

बस्तर से नारायणपुर तथा दक्षिण बस्तर से बीजापुर

जिलों की संख्या  - 18

14. वर्ष 2008 में पुनः संभागों का गठन - अप्रैल 2008

संभाग - रायपुर, बिलासपुर, बस्तर एवं सरगुजा (नया संभाग)

सरगुजा संभाग का गठन - 01 अप्रैल 2008

15. वर्ष 2012 में छत्तीसगढ़ राज्य में 9 जिलों का निर्माण

• रायपुर से बलौदाबाजाजार एवं गरियाबंद

• दुर्ग से बालोद एवं बेमेतरा

• बिलासपुर से मुंगेली

• सरगुजा से सूरजपुर एवं बलरामपुर

• दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा से सुकमा

• बस्तर से कोण्डागांव

16. वर्ष 2014 में दुर्ग संभाग की स्थापना - जनवरी 2014

17. वर्ष 2020 में गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला का गठन - 10 फरवरी

18. 15 अगस्त 2021 को 4 नए जिलों के घोषणा के बाद - 32 जिले

• राजनांदगांव से  मानपुर - मोहला - अंबागढ़ चौकी - 02 सितंबर 2022

• रायगढ़ + बलौदाबाजार से सारंगढ़ - बिलाईगढ़ 02 सितंबर 2022

• जांजगीर चांपा से सक्ती - 09 सितंबर 2022

• कोरिया - मनेंद्रगढ़ - चिरमिरी - भरतपुर - 09 सितंबर 2022

19. 16 अप्रैल 2022 को खैरागढ़ - छुईखदान - गंडई मुख्यमंत्री जी ने जिला गठन की घोषणा की।

• राजनांदगांव से खैरागढ़ - छुईखदान - गंडई - 03 सितंबर 2022

वर्तमान छत्तीसगढ़ में अब -

छत्तीसगढ़ में जिलों की संख्या - 33
छत्तीसगढ़ में संभागों की संख्या - 5

महत्वपूर्ण तथ्य

• संभाग की छोटी इकाई जिला है, जिसके शीर्ष अधिकारी  जिलाधीश (कलेक्टर) होता है।

• जिला अनेक राजस्व अनुविभागों में बटा हैं जिसके प्रमुख अनुविभागीय अधिकारी होते है।

• अनुविभाग एक या अनेक तहसीलों में बंटा है जिसके प्रमुख तहसीलदार होते है।

• राजस्व प्रशासन की सबसे छोटी इकाई ग्राम (ग्राम पंचायत) होती है।

Post a Comment

0 Comments