दुर्ग जिला | दुर्ग जिले का इतिहास एवं सामान्य परिचय | Durg District

छत्तीसगढ़ राज्य के हृदय स्थल पर शिवनाथ नदी के पूर्व में दुर्ग जिला स्थित है। जो 20° 51′ उत्तर अक्षांश से 21° 32′ उत्तर अक्षांश तक तथा 81° 8′ पूर्व देशांतर से 81° 37′ पूर्व देशांतर तक फैला हुआ है। इसका कुल क्षेत्रफल 271862 हेक्टेयर है। दुर्ग जिले की सीमाएं पड़ोसी जिलों राजनांदगांव, रायपुर, बेमेतरा, बालोद, धमतरी को स्पर्श करती हैं। जिले की अधिकांश सीमाएं खारून और शिवनाथ नदी से बनी हुई है। जनगणना 2011 के अनुसार दुर्ग जिले की कुल जनसंख्‍या 17,21,948 है। जिसमें ग्रामीण जनसंख्‍या 6,17,248 (35.84%) एवं शहरी जनसंख्‍या 11,04,700 (64.16%) है।

Durg District

दुर्ग जिले के बीचो बीच से राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक - 06 (मुम्बई-नागपुर-कोलकाता राजमार्ग) गुजरता है। रेल्वे की दक्षिण-पूर्व रेल सेवा यहां उपलब्ध है। दुर्ग जिले का निकटस्थ हवाई अड्‌डा रायपुर एयरपोर्ट है जो यहां से लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित है। दुर्ग जिला ऊपरी शिवनाथ - महानदी घाटी के दक्षिण-पश्चिम भाग में स्थित है। जिले का अधिकतम हिस्सा छत्तीसगढ़ का मैदानी हिस्सा है। दुर्ग जिला छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास का अग्रदूत है। जहां भिलाई इस्पात संयंत्र की स्थापना के साथ न सिर्फ जिले बल्कि संपूर्ण प्रदेश का चौतरफा औद्योगिक विकास हुआ है। इसके साथ ही दुर्ग जिला सांस्कृतिक विविधता, सामाजिक सामंजस्य, संसाधनों के अर्थपूर्ण उपयोग एवं विभिन्न जातियों एवं धर्मो के लोगों के बीच आपसी सौहार्द्र के लिये भी जाना जाता है।

दुर्ग जिले का सामान्य परिचय


01 जनवरी 1906
जिला मुख्यालय
दुर्ग
मातृ जिला
सीमावर्ती जिले (6)
1. दुर्ग, 2. धमधा, 3. पाटन, 4. बोरी, 5. भिलाई - 3, 6. अहिवारा
विकासखण्ड (3)
1. दुर्ग, 2. धमधा, 3. पाटन
1. दुर्ग, 2. भिलाई, 3. चरौदा, 4. रिसाली
1. जामुल, 2. अहिवारा, 3. कुम्हारी
लोकसभा क्षेत्र (1)
1. दुर्ग
विधानसभा क्षेत्र (6)
1. दुर्ग ग्रामीण, 2. दुर्ग शहरी, 3. वैशाली नगर, 4. भिलाई नगर, पाटन, अहिवारा (SC)
राष्ट्रीय राजमार्ग
NH 53 (राजनांदगांव - दुर्ग - रायपुर)
पिनकोड
491001 (दुर्ग)
आधिकारिक वेबसाइट

• औद्योगिक क्षेत्र -

1. बोरई

• खनिज -

चूना पत्थर
क्षेत्र - नंदिनी - खुंदिनी

• स्टेडियम -

 1. जयंती स्टेडियम भिलाई

• उद्योग -

■ भिलाई इस्पात संयंत्र
निर्माण - 1955 (द्वितीय पंचवर्षीय योजना)
सहयोग - रूस की सहायता से उत्पादन 1959 में

■ ACC सीमेंट कंपनी
BSP एक सार्वजनिक उपक्रम है।
स्थान - जामुल (दुर्ग)
निर्माण - 1965
• छत्तीसगढ़ का पहला सीमेंट संयंत्र

■ धरमजी मोरारजी फर्टिलाइजर कंपनी
स्थान - कुम्हारी (दुर्ग)

■ बियर संयंत्र - दुर्ग
• छ.ग. में पहला बियर संयंत्र

■ भारत रिफेक्ट्रीज भिलाई
निर्माण - 1978 (जापान के सहयोग से)
कार्य - फायरक्ले ब्रिक्स का निर्माण

■ फेरोस्क्रेप कॉरपोरेट लिमिटेड भिलाई
निर्माण - 1979 (अमेरिका के सहयोग से)
कार्य - लौह अयस्क से इस्पात निर्माण प्रक्रिया के दौरान उत्पादित अपशिष्टों के पुनः उपयोग हेतु।

• शिक्षा -

विश्वविद्यालय
1. हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग
2. छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय, भिलाई
3. दाऊ वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय अंजोरा, दुर्ग (2012)
4. आई.सी.एफ.ए.आई. विश्वविद्यालय, कुम्हारी दुर्ग (निजी)
5. महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, सांकरा (पाटन)
6. प्रदेश का प्रथम आध्यात्मिक विश्वविद्यालय, सांकरा (पाटन)
7. चंदूलाल चन्द्राकर मेमोरियल चिकित्सा महाविद्यालय, दुर्ग 

निजी महाविद्यालय
1. श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, भिलाई
2. श्री महावीर प्राकृतिक एवं योग विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय, नगपुरा

• व्यक्तित्व -

1. रघुनंदन सिंगरौल
• दुर्ग नगर पालिका एवं कचहरी में आग लगाने के आरोप में गिरफ्तार

2. रत्नाकर झा
• दुर्ग से स्वतंत्रता सेनानी

3. घनश्याम सिंह गुप्त
• स्वतंत्रता सेनानी

• नदी -

1. शिवनाथ नदी

• मेले -

1. नगपुरा का मेला

दुर्ग जिले का इतिहास

• दुर्ग जिले का गठन 1 जनवरी, 1906 को रायपुर और बिलासपुर जिलों के कुछ क्षेत्रों को मिलाकर किया गया था। उस समय आज के राजनंदगांव और कबीरधाम (कवर्धा) जिले भी दुर्ग जिले का हिस्सा थे।

• 26 जनवरी, 1973 को जिला दुर्ग को विभाजन किया गया और राजनंदगांव जिला अस्तित्व में आया। 6 जुलाई, 1998 को जिला राजनंदगांव भी विभाजित किया गया और नया कबीरधाम जिला अस्तित्व में आया।

• 1906 से पहले, दुर्ग रायपुर जिले का एक तहसील था।

• 1906 में दुर्ग जिले के गठन के समय, इसमें दुर्ग, बेमेतरा और बालोद तीन तहसीलें थी।

• जिला फिर से 1 जनवरी 2012 को विभाजित किया गया है और दो नए जिलें बेमेतरा और बालोद अस्तित्व में आये।

दुर्ग जिले में पर्यटन स्थल

भिलाई

• देश की सबसे ऊँची भगवान चंद्रप्रभ की प्रतिमा।
• भिलाई को ज्ञान की राजधानी कहते हैं।
• सॉफ्टवेयर एवं इंजीनियरिंग पार्क भिलाई (जबकि IT पार्क - नया रायपुर में है)
• मैत्री गार्डन (1972) - रूस तथा भारत की मित्रता के प्रतीक के रूप में।
• IIT नेवई, भिलाई (20 वाँ क्रम का)

नगपुरा

अन्य नाम - पारसनगर
• पार्श्वनाथ को समर्पित (जैन धर्म के 23 वें तीर्थंकर)
• श्री महावीर प्राकृतिक एवं योग विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय है।

देवबलौदा

• प्राचीनतम शिव मंदिर है।

धमधा

• प्राचीन किला एवं मंदिर, बूढ़ा तालाब

तरीघाट

• खारून नदी के तट पर दुर्ग जिला में स्थित है।

बानाबरद

• गुप्त शासकों के स्वर्ण सिक्के प्राप्त हुए।
• विष्णु मंदिर स्थित है।
• पापमोचन एक कुण्ड है जो स्नान से पाप मुक्त के लिए प्रसिद्ध है।

केन्द्र संरक्षित स्मारक

1. शिव मंदिर धमधा (दुर्ग)
2. शिव मंदिर देवबलौदा (दुर्ग)

दुर्ग जिले में विशेष

1. छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे साक्षर जिला दुर्ग है।
2. दुर्ग छत्तीसगढ़ का 5 वां संभाग है।

Post a Comment

0 Comments