नया जिला मनेन्द्रगढ़ - चिरमिरी - भरतपुर (MCB) कोरिया जिले को विभाजित कर बनाया गया है। इसकी सीमायें उत्तर में मध्यप्रदेश के सीधी जिले की कुसमी तहसील, मध्यप्रदेश का सिंगरौली जिला, दक्षिण में कोरबा जिले की पोंड़ी उपरोड़ा और सूरजपुर की रामानुजनगर तहसील को छूती है। इसी तरह से पूर्व में कोरिया की बैकुण्ठपुर और सोनहत तहसील, पश्चिम में जिला गौरला - पेण्ड्रा - मरवाही और मध्यप्रदेश का अनूपपुर व शहडोल जिले के साथ सीमा बनाती है। जिले की अनुमानित जनसंख्या 3,81,287 है। जिले का मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ है।
मनेन्द्रगढ़ - चिरमिरी - भरतपुर जिले का सामान्य परिचय
09 सितंबर 2022
|
|
जिला मुख्यालय
|
मनेंद्रगढ़
|
मातृ जिला
|
|
सीमावर्ती जिले (3)
|
|
सीमावर्ती राज्य (1)
|
मध्यप्रदेश
|
तहसील (6)
|
1. खड़गवां, 2. चिरमिरी, 3. मनेंद्रगढ़, 4. केल्हारी, 5. भरतपुर, 6.
कोटाडोल
|
विकासखंड (3)
|
1. मनेंद्रगढ़, 2. भरतपुर, 3. खड़गवां
|
नगर निगम (1)
|
1. चिरमिरी
|
नगर पालिका परिषद (1)
|
1. मनेंद्रगढ़
|
विधानसभा क्षेत्र (2)
|
1. मनेंद्रगढ़, 2. भरतपुर (ST)
|
राष्ट्रीय राजमार्ग
|
NH 43 (मनेंद्रगढ़-जशपुर नगर मार्ग)
|
पिनकोड
|
497442 (मनेंद्रगढ़) 497449 (चिरमिरी)
|
आधिकारिक वेबसाइट
|
• प्रमुख नदियां -
1. बनास नदी
यह भरतपुर तहसील के ग्राम धोवाताल के पास मुरेरगढ़ की पहाड़ी से निकलती हुई रमदहा जलप्रपात बनाती है। बनास नदी सोन नदी प्रवाह क्षेत्र का हिस्सा है।
2. हसदेव नदी
यह कोरिया जिले के सोनहत विकासखण्ड के मेन्ड्रा पहाड़ी से निकलकर मनेन्द्रगढ़ - चिरमिरी - भरतपुर जिले के मनेन्द्रगढ़ तहसील में अमृतधारा जलप्रपात का निर्माण करती है और महानदी में जाकर मिल जाती है। हसदेव नदी महानदी की सहायक नदी है। इसके अलावा जिले में गोपद, गेज, मवई, नेउर, हंसिया जैसी कई छोटी-बड़ी नदियां हैं।
• खनिज -
1. कोयला क्षेत्र - चिरमिरी, झगराखण्ड, सोहागपुर, मनेन्द्रगढ़, हसदेव अरंड के कुछ भाग
• कॉलेज / विश्वविद्यालय -
1. राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, चिरमिरी
2. शा. विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मनेन्द्रगढ़
3. शासकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान, चिरमिरी
4. शासकीय नवीन महाविद्यालय, जनकपुर
मनेन्द्रगढ़ - चिरमिरी - भरतपुर जिले का इतिहास
यह छत्तीसगढ़ राज्य के 32वें जिले के रुप में 9 सितंबर 2022 को अस्तित्व में आया। इसकी सीमायें उत्तर में मध्यप्रदेश के सीधी जिले की कुसमी तहसील, मध्यप्रदेश का सिंगरौली जिला, दक्षिण में कोरबा जिले की पोंड़ी उपरोड़ा और सूरजपुर की रामानुजनगर तहसील को छूती है। इसी तरह से पूर्व में कोरिया की बैकुण्ठपुर और सोनहत तहसील, पश्चिम में जिला गौरला पेंड्रा मरवाही और मध्यप्रदेश का अनूपपुर व शहडोल जिले के साथ सीमा बनाती है।
नवगठित जिला मनेन्द्रगढ़ – चिरमिरी – भरतपुर अर्थात एम. सी. बी. जिला मुख्यालय अनूपपुर-चिरमिरी रेल मार्ग एवं अनूपपुर अम्बिकापुर रेल मार्ग पर स्थित है। राष्ट्रीय राजमार्ग 43 कटनी-गुमला मार्ग भी यहीं से होकर गुजरता है। यहां आसपास कई कोयला खदानें हैं। लगभग एक सदी पहले से ही कोयला उत्खनन हेतु सड़क और रेलवे लाइनों का विस्तार अंग्रेजी हुकुमत में किया गया था।
मनेन्द्रगढ़ - चिरमिरी - भरतपुर जिले में पर्यटन स्थल
■ घाघरा - प्रस्तरों का मंदिर, सीतामढ़ी गुफा
■ हरचौका - देवी देवताओं का प्राचीन मंदिर एवं गुफाएं
■ मुरेरगढ़ (उमरवाह) - प्राचीन किला एवं मंदिर, हिल स्टेशन
■ कोटाडोल - प्राचीन किला एवं पुरातात्विक स्थल अशोक कालीन मूर्तियां।
■ पोंड़ी - चिरमिरी - जगन्नाथ मंदिर
■ भगवानपुर - भरतपुर - चांगदेवी मंदिर
0 Comments